
बड़ी खबर : राजधानी देहरादून में छात्र संघ चुनाव के नाम पर रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने 4 छात्र नेताओ को गिरफ्तार किया है आरोपी छात्र नेताओ ने एक रेस्टोरेंट मालिक से डीबीएस कालेज के छात्र संघ चुनाव के लिए पेसो की मांग की थी और पैसा न देने पर आरोपियों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी तक दी थी
दरसल देहरादून के मयूर विहार निवासी आयुष टंडन ने थाना डालनवाला मे लिखित तहरीर दी की वादी का राजपुर रोड पर थ्री पिरामिड नाम से एक रेस्टोरेन्ट है। जहां पर दिनांक 19-08-17 को सौरभ गुलेरिया,विपुल गौड़,पंकज कुमार द्वारा आकर डीवीएस कालेज के चुनाव के नाम पर पैसो की माँग की। वादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर उक्त युवको द्वारा वादी को जान से मारने की धमकी दी गयी। व्यापारी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पुलिस ने छात्र नेता देवेन्द्र नेगी, सौरभ गुलेरिया, विपुल गौड़ ,पंकज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है



