Homeअंतर्राष्‍ट्रीयछह दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे इजरायल राष्ट्रपति ...

छह दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे इजरायल राष्ट्रपति …

reuven-rivlin

मुंबई : इजरायल के राष्ट्रपति र्यूवेन रिवलिन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने के उद्देश्य से अपनी छह दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार को मुंबई पहुंचे। रिवलिन कारोबारियों और शिक्षाविदों के बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई हवाईअड्डे पहुंचे, जहां से आज वह दिल्ली रवाना होंगे।

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग के स्थलों एवं संयुक्त परियोजनाओं का दौरा करेंगे। इजरायली नेता चंडीगढ़ में एक एग्रो-टेक सम्मेलन के उद्घाटन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ शामिल होंगे। वह मुंबई में 2008 में आतंकियों का निशाना बने स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और महात्मा गांधी तथा द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

26 नवंबर, 2008 को मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मुंबई के चबाड हाउस में छह यहूदी मारे गए थे। रिवलिन वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों और यहूदी समुदाय के लोगों के साथ भी बैठक करेंगे। मुंबई के लिए विमान से उड़ान भरने से पहले रिवलिन ने कहा कि मैं इजरायल के अहम सहयोगी और करीबी मित्र भारत की महत्वपूर्ण यात्रा के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत और इजरायल के बीच कई समानताएं हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular