Homeअध्यात्मछठ पूजा 2021: 36 घंटे का निर्जला व्रत जारी, आज गंगाघाटों पर अस्तांचल गामी...

छठ पूजा 2021: 36 घंटे का निर्जला व्रत जारी, आज गंगाघाटों पर अस्तांचल गामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं…

छठ पूजा 2021: 36 घंटे का निर्जला व्रत जारी, आज गंगाघाटों पर अस्तांचल गामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती महिलाएं

चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन बुधवार को व्रती महिलाओं का निर्जला व्रत जारी है। सूर्य उपासना के पर्व छठ के दूसरे दिन मंगलवार शाम को व्रतियों ने गुड़ और चावल से बनी खीर खाकर पूजा का संकल्प लिया। बुधवार की शाम को अस्तांचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। गुरुवार की सुबह व्रती उगते सूरज को अर्घ्य देकर ही जल और अन्न ग्रहण करेंगे। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के हजारों छठ व्रतियों ने राज्य स्थापना दिवस पर संध्या की ‘खरना’ को प्रदेश के कल्याणार्थ समर्पित किया।

हे छठी मईया हम सब उत्तराखंडवासियों का सदैव कल्याण करें

सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ मंगलवार से शुरू हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के पहले दिन लोगों ने घरों और घाटों की विशेष साफ-सफाई की। मंगलवार को खरना मनाया गया। राज्य के लगभग सभी जिलों के पूर्वा सांस्कृतिक मंच से जुड़े छठ व्रतियों ने छठी मईया से उत्तराखंड का कल्याण व सुख समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular