Homeराज्यउत्तराखण्डचोरों ने ताला तोड़ घर में रखी हजारों की नकदी और गहनों...

चोरों ने ताला तोड़ घर में रखी हजारों की नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ़।

देहरादून/डोईवाला – डोईवाला के मिस्सरवाला क्षेत्र में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर राजेश गुरंग नामक व्यक्ति के घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बता दे राजेश गुरंग कल मेरठ में स्थित मंदिर मे दर्शन करने के लिए अपने घर से रवाना हुए, उनकी बहन द्वारा बस टिकट की बुकिंग कराई गई थी पर देहरादून से कावड़ यात्रा के चलते बस रवाना ना हुई, जिस कारण राजेश गुरंग अपने परिवार सहित रात अपनी बहन के घर पर ही रुके। सुबह करीब 6 बजे जब वह अपने घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

वही राजेश गुरंग की धर्मपत्नी बिंदु गुरुंग ने बताया कि वह जब सुबह करीब 6 बजे अपने घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर देखा तो लगभग 75 हजार की ज्वेलरी व 5 हजार कैश जो घर पर रखे थे, वह नहीं थे। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular