Homeराज्यउत्तराखण्डचार धाम यात्रा के लिए लगातार किए जा रहे हैं पंजीकरण...

चार धाम यात्रा के लिए लगातार किए जा रहे हैं पंजीकरण…

रिद्वार – प्रदेश में 3 मई से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई है, कोविडकाल के बाद पहली बार बिना प्रतिबंध के यात्रा शुरू हुई है। चारधाम यात्रा को हाईटेक बनाने के​ लिए प्रशासन और सरकार पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे है। इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। धर्मनगरी हरिद्वार में लगातार यात्रा के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। रोजाना देश के कोने कोने से यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं और हजारों की संख्या में रोजाना पंजीकरण किए जा रहे हैं। पंजीकरण के दौरान यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर एक हाईटेक हैंडबैंड दिया जा रहा है, जो यात्री ऑनलाइन पंजीक​रण कराएंगे उनको एक क्यूआर कोड भेजा जा रहा है। रजिस्ट्रेशन सेंटर, मोबाइल एप, यात्री मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। हरिद्वार राही मोटल, रेलवे स्टेशन व हरिद्वार जिले के नारसन बॉर्डर पर भी पंजीकरण काउंटर लगाया गया है, जिसमें रोजाना हजारों यात्री अपना पंजीकरण करा रहे हैं।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular