Homeराज्यउत्तराखण्डचार धाम मे VIP और VVIP दर्शन पर लगा प्रतिबंध।

चार धाम मे VIP और VVIP दर्शन पर लगा प्रतिबंध।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदुओं के विश्व प्रसिद्ध धामों बद्रीनाथ-केदारनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री में VVIP दर्शन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े से बड़ा शख्स भी होगा तो उनको अब आम श्रद्धालु बन के ही दर्शन करने होंगे। चार धाम यात्रा को लेकर इस साल अभूतपूर्व सैलाब श्रद्धालुओं का जिस तरह उमड़ रहा, उसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने एहतियातन ये आदेश जारी किए। चारधाम यात्रा में प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर केदारनाथ मंदिर का वीआइपी प्रवेश द्वार बंद किया है। अब हेली सेवा से आने वाले श्रद्धालु भी सामान्य लाइन में खड़े होकर दर्शन करेंगे। लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को हर हाल में दो घंटे के भीतर दर्शन कराने होंगे।

मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि वे VVIP और VIP के पीछे न लगें और उनकी व्यवस्था में लग के आम श्रद्धालुओं की दिक्कतों पर से ध्यान न हटाएँ। देश और दुनिया के अनेक हिस्सों से आ रहे लाखों श्रद्धालु अपने साथ उत्तराखंड और चार धाम यात्रा से जुड़ी अच्छी याद ले के लौटें, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस बाबत किसी भी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular