Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों की लगातार हो रही मौत का मेनका गांधी...

चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों की लगातार हो रही मौत का मेनका गांधी ने लिया संज्ञान।

देहरादून – चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों की मौत पर सांसद एवं पशु अधिकारवादी मेनका गांधी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से वार्ता कर चिंता व्यक्त की है।

वहीं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को सख्त हिदायत दी कि घोड़े-खच्चरों को चारा देने के बाद तीन से चार घंटे का आराम मिलना चाहिए।

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों के साथ घोड़े, खच्चरों की मौतें लगातार बढ़ रही हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की मौत का सांसद मेनका गांधी ने संज्ञान लिया है। इस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक्शन में आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से बात कर घोड़े-खच्चरों की मौत के मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।

महाराज ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को सख्त हिदायत दी कि घोड़े-खच्चरों को चारा देने के बाद तीन से चार घंटे का आराम मिलना चाहिए। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ के कारण जानवरों पर दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि मूक जानवरों का ध्यान रखना हमारा दायित्व है, इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Explore huge modes of condoms. Items grant sound vibe. Enjoy [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] now. Select best sort right.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular