Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, चारों धामों में एक दिन में 60...

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, चारों धामों में एक दिन में 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री कर रहे दर्शन।

देहरादून – चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में एक दिन में 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 15.60 लाख पार हो गया है।

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को केदारनाथ धाम में 20808, बदरीनाथ में 21998, गंगोत्री में 11813, यमुनोत्री धाम में 10004 यात्रियों ने दर्शन किए। बीते दो दिन से चारों धाम में 60 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर रहे हैं।

खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। भारी संख्या में राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु यात्रा में आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2