Homeराज्यउत्तराखण्डचयनित अभ्यर्थीयों ने विधयक उमेश कुमार से की एलटी शिक्षक भर्ती 2020...

चयनित अभ्यर्थीयों ने विधयक उमेश कुमार से की एलटी शिक्षक भर्ती 2020 की शीघ्र नियुक्ति की मांग।

हरिद्वार/लक्सर – लक्सर में एलटी शिक्षक भर्ती 2020 की शीघ्र नियुक्ति की मांग खानपुर विधायक उमेश कुमार से की गई है।

वही एलटी शिक्षक विकास धारीवाल ने बताया कि सरकार के द्वारा हमारी भर्ती 13 अक्टूबर 2020 में निकाली गई थी। उन्होंने बताया 8 अगस्त 2021 में इस परीक्षा का आयोजन हुआ था। उन्होंने यह भी बताया इसके उपरांत परीक्षा का परिणाम 31 दिसंबर 2021 को जारी किया गया तथा चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन 19 जुलाई से 28 जुलाई 2022 के मध्य संपूर्ण हुआ था।

उन्होंने बताया विज्ञप्ति में अब तक लगभग 2 वर्ष का समय बीत चुका है। परंतु अभी तक हमारी नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण सभी चयनित अभ्यर्थी मानसिक व आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया हमने 2 वर्ष में ना जाने कितने विधायकों के दरवाजे खटखटाए ना जाने कितने मंत्रियों के दरबार में दस्तक दी। अभी तक हमारा समाधान किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा नहीं किया गया है और तो और सरकार के जनप्रतिनिधि हमारी बात सुनने को भी तैयार नहीं है। वही एलटी शिक्षक अरशद खान ने कहा कि जब से सरकार ने विज्ञापन भर्ती अभिलेख सत्यापन आदि किया है। तब से अभी तक हम सभी शिक्षक दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरकार के ऊपर जरा सा भी कोई किसी किस्म का भी असर नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया आज हम मजबूर होकर खानपुर विधायक उमेश कुमार के पास पहुंचे। जिसमें हमने उनसे गुहार लगाई के हमारी समस्या को देखते हुए। विधायक हमारी मदद करें और मुख्यमंत्री के पास जाकर हमारी समस्या का समाधान करवाएं।

वही खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि 2 वर्ष से यह सभी परेशान हैं। मै सचिव रावत से बात करूंगा और इनकी समस्या का समाधान करवाने की कोशिश करो पत्र देने वालों में विकास धारीवाल विकास सैनी रवि कश्यप फरहा नाज़ जशना राखी अरशद खान उस्मान मधु सिंह संदीप कुमार रवि कुमार आदेश एनी संजय भट्ट सुदेश कुमार विकास सैनी विशाल सैनी आदि मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular