
चम्पावत- पुलिस और एसओजी विभाग को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस और एसओजी द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में दो तस्करों को गुलदार की दो खालो के साथ पकड़ा गया है। दोनों तस्कर खटीमा उधम सिंह नगर जिले के बताए जा रहे हैं पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों तस्कर लोहाघाट के एक हिस्ट्रीशीटर से खाल खरीद कर ले गए थे पुलिस अब लोहाघाट के हिस्ट्रीशीटर की तलाश कर रही है तथा गुलदार को शिकार करने वाले अपराधियों को भी ढूढ़ने का प्रयास कर रही है।
