Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली : सुमना-2 में रेस्क्यू आॅपरेशन जारी अब तक 15 मजदूरों के...

चमोली : सुमना-2 में रेस्क्यू आॅपरेशन जारी अब तक 15 मजदूरों के शव बरामद….

चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट सुमना-2 में मंगलवार को भी रेस्क्यू आॅपरेशन जारी रहा। इस हादसे में अब तक 15 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ में सभी शवों का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा शवों को एम्बाल्मिंग प्रक्रिया हेतु श्रीनगर अस्पताल भेजा जा रहा है।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि अब तक मिले सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। बीआरओ के ये सभी मजदूर झारखंड राज्य के रहने वाले थे। परिजनों तक मृतकों के शव पहुॅचाने के लिए झारखंड सरकार से बात की गई है और बीआरओ के माध्यम से कल तक सभी शवों को झारखंड सरकार के सुपुर्द किया जाएगा। शवों को सुरक्षित रखने के लिए आज एम्बुलेंस से श्रीनगर अस्पताल भेजा जा रहा है और कल सभी शवों को देहरादून जौलीग्रांट से झारखंड भेजने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मलारी से सुमना तक सड़क मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular