Homeराज्यउत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में योगी आदित्यनाथ समेत कई...

चंपावत उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नाम…

देहरादून – चंपावत विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में केंद्र समेत राज्य के 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नामों को शामिल किया गया है।

इसको लेकर बीजेपी का कहना है कि स्टार प्रचारकों से समय मांगा गया है, जब उनका समय निश्चित हो जाएगा, उसके बाद ही कार्यक्रम चंपावत विधानसभा में लगाए जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल कर विधानसभा में एक जनसभा को भी संबोधित किया, उसके बाद से लगातार बीजेपी चंपावत विधानसभा सीट पर होने जा रहा है उपचुनाव को लेकर एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। भाजपा यह भी दावा कर रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़े अंतर से चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव में फतह हासिल करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular