Homeराज्यउत्तराखण्डचंद्र ग्रहण में भूलकर भी न करें यह चीजे, नहीं तो कई...

चंद्र ग्रहण में भूलकर भी न करें यह चीजे, नहीं तो कई महीनों तक बना रहेगा प्रकोप….

27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है आपकों बता दें यह ग्रहण 1 घंटा 43 मिनट का होगा। इस चंद्र ग्रहण के दौरान अगर आपने ये भूल कर दी तो अगले कई महीने प्रकोप से नहीं बच पाएंगे। ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रकोप पूरे 108 दिनों तक बना रहता है। ऐसे कई कार्य हैं, जिन्हें चंद्र ग्रहण के वक्त करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं। इन कारणों के बारे में-आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर लगने वाले साल के दूसरे चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जा रहा है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार किसी भी प्रकार का चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जाता है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण 104 साल बाद लग रहा है। इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। ग्रहण काल में न तो भोजन पकाना चाहिए और ना ही उसका सेवन करना चाहिए। जो चीज चंद्रमा के एक पूर्ण चक्र के दौरान 28 दिनों में होती है, वह चंद्र ग्रहण के दौरान दो से तीन घंटे में पूरी हो जाती है। चंद्र गहण के दौरान भोजन करने से आपकी एनर्जी लगभग 28 दिन बाद की अवस्था में चली जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन खाने से बचना चाहिए। इस काल में कच्ची सब्जियां और फल पूरी तरह से खाए जा सकते हैं क्योंकि उनमें किसी प्रकार के कोई बदलाव देखने को नहीं मिलते। लेकिन बैक्टीरिया और संक्रमण से पका हुआ भोजन सड़ने लगता है। इसलिए ध्यान दें कि चद्र ग्र्रहण के दौरान न ही भोजन पकाये न ही उसका सेवन करें। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं इस काल में कोई गांठदार वस्त्र न पहनें। मात्र एक ही वस्त्र तन पर हो तो अच्छा है। इस ग्रहण काल में उन्हें कैंची चलाने, सब्जी काटने, पापड़ सेंकने इत्यादि कार्यों से परहेज करते हुए धर्म-ध्यान, ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करते हुए उपरोक्त वर्णित दान भी करना चाहिए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular