Homeराज्यउत्तराखण्डघायल एथलीट गरिमा जोशी का हाल जानने मुख्यमंत्री पहुंचे बंगलूरू......

घायल एथलीट गरिमा जोशी का हाल जानने मुख्यमंत्री पहुंचे बंगलूरू……

देहरादून{शैली श्रीवास्तव}- तीन महीनें पहले बंगलूरू में एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई राष्ट्रीय स्तर की एथलीट गरिमा जोशी का हाल पूछने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बंगलूरू पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री ने गरिमा को इलाज में सरकार की ओर से सहायता देने का भरोसा भी दिलाया। आपकों बता दें कि मूल रूप से रानीखेत निवासी और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गरिमा जोशी मई में राष्ट्रीय स्तर की मैराथन में हिस्सा लेने के लिए बंगलूरूगई थी। इसी बीच 21 मई को स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त किसी वाहन ने गरिमा को टक्कर मार दी जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। तब से गरिमा बंगलूरू में ही इलाज करा रही है। यह भी बता दें कि आर्थिक रूप से गरिमा की पारिवारिक हालत काफी खराब है। उसके पिता भी बेरोजगार हैं और माता किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। गरिमा के पिता पूरन जोशी भी इन दिनों पत्नी के खराब स्वास्थ्य के चलते रानीखेत में ही हैं और गरिमा बंगलूरू में अकेले ही है। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गरिमा को देखने के लिए मंगलवार शाम बंगलूरू पहुंचे। उन्होंने गरिमा का हाल पूछा और इलाज में पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया है। सीएम रावत ने वहां से पूरन जोशी से भी फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से भी गरिमा को कुछ आर्थिक मदद भी की। वहीं गरिमा के पिता पूरन जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ-साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, खेल मंत्री अरविंद पांडे, विधायक महेश नेगी समेत उन्हें सहयोग करने वाले अन्य जनप्रतिनिधियों का भी आभार जताया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular