Homeराज्यउत्तराखण्डघर से आठ माह का मासूम हुआ चोरी, पुलिस ने नाकाबंदी कर...

घर से आठ माह का मासूम हुआ चोरी, पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश की शुरू।

हरिद्वार – ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कडच्छ मोहल्ले में घर से आठ माह का बच्चा चोरी हो गया। एक साधु और एक बाइक सवार युवक पर संदेह है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना शनिवार दोपहर की है। जब कडच्छ मोहल्ले में एक पीले वस्त्र पहने एक साधु शनि दान मांगने के लिए रविंद्र और पीकू के घर पर पहुंचा। रविंद्र की पत्नी राखी दरवाजा बंद कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद जैसे ही वह नीचे उतर कर आई तो कमरे से उनका आठ महीने का बच्चा शिवांग गायब था।

बच्चा चोरी होने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, रेल चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक सहित आसपास की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इलाकों में नाकाबंदी कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई। जिलेभर में सूचना फ्लैश कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular