Homeराज्यउत्तराखण्डघर में ही पति-पत्नी और बेटी चला रहे थे देह व्यापार का...

घर में ही पति-पत्नी और बेटी चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, छापा पड़ा तो ऐसी हालत में मिलीं युवतियां।

हरिद्वार – हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में पति-पत्नी और बेटी घर के अंदर सेक्स रैकेट चला रहे थे। स्थानीय लोगों ने दो युवतियों सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी पति-पत्नी और उनकी बेटी फरार हो गए।

पति-पत्नी और बेटी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट

मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली के पीछे पुरानी अनाज मंडी में अंसारी मंजिल वाली गली में स्थानीय लोगों ने घर के अंदर वेश्यावृत्ति करते हुए दो युवतियों को पकड़ा। दोनों युवतियां नशे में धुत थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

तीनों मुख्य आरोपी फरार

पुलिस ने दोनों युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी महिला सहित तीन फरार हो गए थे। गुलसनम अंसारी (शाहरूम का पड़ोसी) निवासी पुरानी सब्जी मंडी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस तलाश में जुटी

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि फरार आरोपी शाहरूम, उसकी पत्नी मीना, बेटी सोनी निवासीगण पुरानी अनाज मंडी की तलाश की जा रही है। जबकि पकडे गए तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular