हरिद्वार/रुड़की – भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। टीम ने पहले गुरुकुल नारसन चौकी में खड़ी ऋषभ की गाड़ी का मौका मुआयना किया। इसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच की।


नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी और आरटीओ विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस टीम का कहना है कि इस दौरान हाईवे पर दुर्घटना स्थल के पास रजवाहे के चलते सड़क की चौड़ाई कम होने को लेकर भी जांच की जाएगी।
