Homeराज्यउत्तराखण्डग्राफिक एरा ने आपदा में बेघर हुई महिला को दिया भूकंप रोधी...

ग्राफिक एरा ने आपदा में बेघर हुई महिला को दिया भूकंप रोधी घर, सरकार ने की सरहना।

देहरादून – पिछले वर्ष फरवरी में चमोली जिले के रैणी गांव में आपदा आने से ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था जिसमें 5 ग्रामीणों को भी अपनी जान गवानी पड़ी थी। इसी दौरान एक वृद्ध महिला सौणी देवी भी आपदा के कहर से बेघर हो गई थी।

इस वृद्धावस्था में न ही उस महिला के पास कोई सहारा था और न ही अपना, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने इन हालातों को देखते हुए महिला की मदद करने का फैसला लिया, विश्वविद्यालय द्वारा चमोली जिले के ही मेरग गांव में भूकंप रोधी तकनीक का प्रयोग करके नए घर का निर्माण किया गया है और आज सौणी देवी को मकान की चाबी मुख्यमंत्री द्वारा सौंप दी जाएगी। विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सरकार ने भी सराहना की है, साथ ही सौणी देवी विश्वविद्यालय की इस मदद के बाद खुशी के आंसू रोक न सकी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular