
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के प्रयासों के बावजूद गोवंश की हत्या में कमी नहीं आ रही है। गौ संरक्षण स्क्वाइड हरिद्वार की टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक ऐसे ही मामले को पकड़ा गया गया है। ग्राम भारापुर में इस संदर्भ में बड़ी कार्यवाही की गई है।
भारापुर में कुछ व्यक्ति जानआलम व नसीम निवासी ग्राम भारापुर जिला हरिद्वार के मकानों में गौ वंश को काट कर उसकी हत्या कर उसके मांस को बेच रहे थे हम पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर छद्दम छुपाव करते हुए मौके पर पहुंचकर गोवंश का कटान करने वाले व्यक्तियों को ललकारा तथा हमने देखा कि उन लोगों के हाथों में छुरिया और कुल्हाड़ियां है तथा मौके पर मांस को काट छाट रहे है मौके पर हम पुलिस वालों द्वारा अभियुक्तो को पकड़ने का प्रयास किया तो घेर घोटकर आवश्यक बल प्रयोग कर 05 व्यक्तियों को मोके से टीम द्वारा दबोच लिया गया। 7 व्यक्तियों ने मकान की दीवारों व छतों तथा गांव की गलियों का सहारा लेकर भागने में सफल रहे। पकड़े हुए व्यक्तियों ने अपना नाम नाम मिददा पुत्र स्व. राजी, शमशाद पुत्र महबूब, 3 सलीम पुत्र शरीफ, जान आलम पुत्र हमीद सभी निवासी निवासी ग्राम भारापुर थाना बहादराबाद, अलिया पुत्र राम तुल्ला निवासी ग्राम घोड़े वाला थाना बहादराबाद को मौके पर से ही गिरफ्तार लिया गया। जबकि हमीद पुत्र स्व. राजी भोला पुत्र हनीफ, मोनू पुत्र नसीम, अयूब उर्फ छोटन, नसीम पुत्र स्व. राजी, अमजद उर्फ लिली पुत्र हनीफ, जावेद पुत्र याकूब सभी भारापुर निवासी फरार हो गए। मौके पर कटी हुई एक गौवंश मिली है। इनके खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा”- 3/5/11 व 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में कुल (12) व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।