Homeराज्यउत्तराखण्डगोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 युवकों को किया गिरफ्तार।

गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 युवकों को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है जो कनखल क्षेत्र के ही निवासी है। शनिवार को कनखल थाने में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को कनखल क्षेत्र के कुम्हार घड़ा मोहल्ले में ऑटो में बैठे कुछ युवक देशी तमंचे के साथ खेल रहे थे, इस दौरान अचानक एक युवक के पेट में गोली लग गई। आनन फानन में घायल युवक को पास के ही बंगाली अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से वो तमंचा भी बरामद कर लिया है जिससे गोली चली थी। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments