गोरखपुर में रामगढ़ ताल परिसर स्थित एनेक्सी भवन के सुंदरीकरण तथा रिमाडलिंग के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए एक करोड़ 99 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग के तीन अन्य प्रस्ताव भी कैबिनेट से पास हुए हैं। गोरखपुर एनेक्सी भवन में फाल्स सीलिंग, वुडेन वाल क्लैडिंग, वुडेन फ्लोर तथा फर्नीचर फर्निशिंग के कई कार्य किए जाने हैं। गौरतलब है कि इस एनेक्सी भवन में मुख्यमंत्री, अति विशिष्ट जनप्रतिनिधियों, वीवीआईपी का आगमन होता रहता है।