Homeराज्यउत्तराखण्डगोरखपुर अस्पताल में बच्चो की मौत के मामले में SC का दखल...

गोरखपुर अस्पताल में बच्चो की मौत के मामले में SC का दखल देने से इंकार

ब्रेकिंग न्यूज़ :- यूपी के गोरखपुर में अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मुद्दे पर कोई भी याचिकाकर्ता हाई कोर्ट जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री खुद नजर बनाए हुए है

गोरखपुर में अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी के चलते पिछले 1 सप्ताह में करीब 70 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं. घटना के बाद राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की हर तरफ आलोचना हो रही है. वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी जमकर हो रही है. सीएम योगी ने भी गोरखपुर का दौरा किया, अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वे भावुक भी हुए. योगी सरकार ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रिंसिपल डॉक्टर कफील निलंबित कर दिया है
घटना के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थय मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों और छात्र नेताओं ने मंत्री के घर पर  अण्डे टमाटर की बौछार कर दी. विरोध प्रदर्शन करने वालों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल बताए जा रहे है.आपको बता दें कि घटना के बाद यूपी के स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बयान दिया था, कि इन मौतों का कारण सिर्फ ऑक्सीजन की कमी नहीं है
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular