Homeराज्यदिल्लीगोपाल कांडा के भाजपा को समर्थन देने पर भड़की उमा भारती, कहा-...

गोपाल कांडा के भाजपा को समर्थन देने पर भड़की उमा भारती, कहा- चुनाव जीतना उसे अपराधों से बरी नहीं करता….

हरियाणा विधानसभा में भाजपा को 90 में से 40 सीटों पर जीत मिली है। वह बहुमत के आंकड़े से छह सीटे कम है। इसी बीच गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी ने बिना शर्त भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। इसके लिए आज उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ दिल्ली में बैठक की और खुद की रगों में आरएसएस का खून बताया। इसे लेकर भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारत की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने पार्टी को नसीहत देते हुए कई ट्वीट किए हैं। उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे जानकारी मिली है कि गोपाल कांडा नाम के एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हमें मिल सकता है। इसी पर मुझे कुछ कहना है। अगर गोपाल कांडा वही व्यक्ति है जिसकी वजह से एक लड़की ने आत्महत्या की थी तथा उसकी माँ ने भी न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी, मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, तथा यह व्यक्ति ज़मानत पर बाहर है।’उन्होंने आगे कहा, ‘गोपाल कांडा बेकसूर है या अपराधी, यह तो कानून साक्ष्यों के आधार पर तय करेगा, किंतु उसका चुनाव जीतना उसे अपराधों से बरी नहीं करता। चुनाव जीतने के बहुत सारे फैक्टर होते हैं। मैं भाजपा से अनुरोध करूंगी कि हम अपने नैतिक अधिष्ठान को न भूलें। हमारे पास तो नरेंद्र मोदी जी जैसी शक्ति मौजूद है, एवं देश क्या पूरे दुनिया की जनता मोदी जी के साथ है तथा मोदी जी ने सतोगुणी ऊर्जा के आधार पर राष्ट्रवाद की शक्ति खड़ी की है।’ पूर्व मंत्री ने कहा, ‘हरियाणा में हमारी सरकार जरूर बने, लेकिन यह तय करिए कि जैसे भाजपा के कार्यकर्ता साफ़-सुथरे जिंदगी के होते हैं, हमारे साथ वैसे ही लोग हों।’ भारती ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में जीत को लेकर भाजपा को बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, ‘माननीय नरेंद्र मोदी जी का, अमित शाह जी का, जेपी नड्डा जी, मनोहर लाल खट्टर जी का एवं देवेंद्र फडणवीस जी का महाराष्ट्र एवं हरियाणा के शानदार जीत के लिए अभिनंदन।’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular