Uttarakhand Cabinet Minister Madan Kaushik

उत्तराखंड में गैरसैण का मुद्दा राज्य की सरकार के लिए कड़ी चुनौती ही रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार हो या नवनिर्वाचित भाजपा सरकार, दोनों ही इस मुद्दें पर कोई भी बड़ा फैसला लेने में थोड़ा हिचक जरूर जाते है।


अब, खबर ये है कि नई बीजेपी सरकार के मंत्री मदन कौशिक ने गैरसैण को लेकर बड़ा बयान दिया है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त गैरसैण को इंसाफ नही मिला पर मौजूदा भाजपा सरकार गैरसैण के लिए स्पष्ट नीति बनाएगी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही गैरसैण की बात को उलाया है और कोई निर्णय नही दिया। वर्तमान सरकार जल्द से जल्द गैरसैण पर निर्णय लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here