Homeराज्यउत्तराखण्डगैरसैंण में हुई त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट में 12 प्रस्ताव हुए पास,...

गैरसैंण में हुई त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट में 12 प्रस्ताव हुए पास, नगर निगम को लेकर भी लिया बड़ा फैसला !

गैरसैंण में आज से शुरू होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र के एक दिन पहले त्रिवेंद्र सरकार की पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में बारह प्रस्ताव पास किए गए, जिसमें नगर निगम एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव भी शामिल है  भराडीसैंण विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रकाश पंत, डॉ. हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल आदि मौजूद रहे।

बुधवार की शाम पांच बजे से शुरू हुई बैठक में अनुपूरक बजट के साथ ही कई विधेयक और अन्य प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। बैठक में आबकारी एक्ट में संशोधन संबंधी प्रस्ताव भी पास किया, जिसमें शराब के लाइसेंसधारी व्यवसायियों के विरुद्ध जुर्माना बढ़ाने की बात कही गई है। आज सदन में 4 बजे वित्त मंत्री प्रकाश पंत अनुपूरक बजट पेश करेंगे, साथ ही ट्रान्सफर बिल भी सदन में प्रस्तुत होगा…

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया जाएगा…
चतुर्थ वित्त आयोग की संस्तुति पर ग्राम पंचायतों को 2.5 प्रतिशत अधिक अनुदान….
समाज कल्याण में अधिकारी सेवा नियमावली में संशोधन….
नगर निगम एक्ट को विधानसभा में पेश किया जाएगा अब न्यूनतम 35 और अधिकतम 70 वार्ड होंगे…
एमएसएमई में उद्योगों को भूमि खरीद से संबंधित बिल लाया जाएगा…..
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के रुद्रप्रयाग दो कार्य Nim के माध्यम से कराने को मंजूरी आबकारी विधेयक को मंजूरी…..
नगर पालिका शिवालिक नगर के सीमा विस्तार को मंजूरी…..
उत्तराखंड अनुदानित निजी शिक्षण संस्थानों के लिए संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में उप समिति का गठन, वन मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री सदस्य होंगे…..
स्मार्ट सिटी की एसपीवी को विधि और प्रशासनिक अधिकार स्वीकृत…….
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments