चमोली – ग्रीष्म कालीन राजधानी का संचालन गैरसैण भराड़ीसैण से न होने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गुरुवार को तहसील कार्यालय में दो घण्टे का सांकेतिक धरना दिया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार गैरसैण की अनदेखी कर रही है। ग्रीष्मकालीन बजट सत्र गैरसेंण में न कराकर देहरादून में आयोजित किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण पूर्ण है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायाब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।