Homeराज्यउत्तराखण्डगैरसैंण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक एक!

गैरसैंण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक एक!

भराड़ीसैण : लगता है राजधानी गैरसैंण पर बात बन जाएगी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक राजधानी के नाम पर गैरसैंण को पहली पसंद बता रहे हैं. स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर अब विधायकों की राय एकजुट सी नजर आ रही है, कांग्रेसी विधायकों के गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर अब भाजपाई विधायक भी खुलकर समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं. खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि  गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने का मैं व्यक्तिगत समर्थन करता हूं। यह मेरी व्यक्तिगत राय है ना की पार्टी की।

 केदारनाथ विधायक मनोज रावत का कहना है कि राज्य बनने के दौरान अंतरिम सरकार को राजधानी पर फैसला लेना था उसने नही लिया . उसके बाद से जो भी सरकारें आई उनके पास वह आंकड़ा नहीं था जिसके आधार पर वह राजधानी का चयन कर सकें. भारतीय जनता पार्टी के पास वर्तमान में 57  विधायको का समर्थन है. श्री रावत ने कहा कि यदि वह इस कार्यकाल में राजधानी का फैसला नहीं करते हैं तो इतिहास इन्हें माफ नहीं करेगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular