Homeराज्यउत्तराखण्डगैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने को भाजपा वचनबद्ध : अजय भट्ट

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने को भाजपा वचनबद्ध : अजय भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि उत्तराखंड राज्य की भाजपा सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने और वहां तैयारियां पूरी कर विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए वचनबद्ध है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा विधानसभा सत्र को लेकर धरना देने की घोषणा पूरी तरह हास्यास्पद और नाटकीय है ।

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट

उन्होंने अपने ब्यान में कहा कि भाजपा व प्रदेश सरकार कांग्रेस की तरह किसी नाटक पर विश्वास नहीं करती और राज्य में कांग्रेस सरकार नेॉ गैरसैंण को लेकर केवल मजाक किया और करोड़ो रुपये खर्च किये है जबकि कोई भी ठोस विकास नहीं किया।

भट्ट ने कहा कि भाजपा गैरसैंण के विकास और राजधानी की दृष्टि से वहां अवस्थापना सुविधाओं को पूरा करने पर ध्यान दे रही है। सही समय पर विधानसभा सत्र के आयोजन व ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में वहां कार्य शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular