
शैली लाठे देहरादून- रायवाला क्षेत्र में उस वक्त हड़कम मंच गया जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव किसी जंगली जानवर गुलदार द्वारा खाया प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्र्माटम के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश मोर्चरी भेजा गया है। पहले भी उस इलाके में इस प्रकार की घटना घटित हो चुकी हैं जिसके चलते स्थानीय लोगों में काफी रोष है, इसकी के चलते प्रभारी निरीक्षक द्वारा मौके पर वन विभाग के अधिकारियों से बात की गई और गुलदार संभावित क्षेत्रों में और अधिक गश्त करने हिदायत भी दी गई।



