Homeराज्यउत्तराखण्डगुजरात के मुख्यमंत्री होंगे विजय रुपाणी, नितिन पटेल बनेंगे डिप्टी CM, विधायक...

गुजरात के मुख्यमंत्री होंगे विजय रुपाणी, नितिन पटेल बनेंगे डिप्टी CM, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

बड़ी खबर : गुजरात के सीएम के रूप में विजय रुपाणी पर मुहर लग गई है, पार्टी विधायक दल की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही, नितिन पटेल भी उप-मुख्यमंत्री का पद  सौंपा गया है। गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्रियों के नाम को लेकर चर्चा गरम थी। हिमाचल में जहां आज मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लग सकी वहीं गुजरात में एक बार फिर कमान विजय रुपाणी के हाथों में सौंप दी गई है।
भाजपा ने आज अपने नवनिर्वाचित विधायकों की गांधीनगर में आज हुई बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री का चुनाव किया। बता दें कि सीएम और डिप्टी सीएम चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम और डिप्टी सीएम पर हुई नियुक्ति की जानकारी दी। बता दें कि इस बैठक में दूसरे पर्यवेक्षक सरोज पांडे, प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और उपप्रभारी वी सतीश भी पार्टी मुख्यालय में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर से अपना नाम का ऐलान होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए विजय रूपाणी ने इसे पार्टी की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि लोगों ने हमे 27 वर्षों के लिए जनादेश दिया है। इतने वर्षों तक लोगों ने हमारे ऊपर भरोसा किया है। यह बहुत बड़ी बात है।
वंही अपने नाम की घोषणा के बाद मीडिया के सामने आए नितिन पटेल ने कहा- ‘मैं गुजरात की जनता को यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि विजय भाई और हम पिछली सरकार की तरह अपने अन्य पार्टी सदस्यों की सहायता से लोगों के लिए काम करते रहेंगे।’
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular