Homeराष्ट्रीयगिलगिट-बाल्टिस्तान समेत पूरा कश्मीर हमारा

गिलगिट-बाल्टिस्तान समेत पूरा कश्मीर हमारा

कश्मीर पर अमेरिका के दशकों पुराने रुख में आए बदलाव को भांपते हुए भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि गुलाम कश्मीर और गिलगिट-बाल्टिस्तान समेत पूरा कश्मीर हमारा है। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार को वैसे तो लोकसभा में गिलगिट और बाल्टिस्तान को पाकिस्तान द्वारा अपना पूर्ण राज्य बनाने से जुड़े सवाल का जवाब दे रही थीं, लेकिन उनके निशाने पर कहीं-न-कहीं अमेरिका भी था। स्वराज ने कहा कि यह किसी को सोचना भी नहीं चाहिए कि भारत अपने किसी हिस्से को यूं ही जाने देगा।

स्वराज ने कहा कि पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा है। यह न सिर्फ इस संसद की तरफ से पारित प्रस्ताव है, बल्कि भाजपा का संकल्प भी है। गिलगिट और बाल्टिस्तान को पूर्ण राज्य बनाने की पाक की कोशिशों के बारे में जिस दिन खबर आई, हमने बिना समय गंवाए उसे खारिज किया। सरकार पर जरा सा भी इस बात के लिए शक नहीं किया जाना चाहिए कि यह किसी भी हिस्से को जाने देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular