Homeराज्यउत्तराखण्डगाँव वालो ने पकड़ी विशालकाय मछली,वजन 125 किलो!

गाँव वालो ने पकड़ी विशालकाय मछली,वजन 125 किलो!

अभी-अभी : उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले के मनिला के पास इनोलू गांव में रामगंगा नदी से पकड़ी गई ये विशालकाय गौछ मछली।जिसका वजन लगभग 125 किग्रा बताया जा रहा है गौरतलब है दुर्लभ मछली गौच रामगंगा नदी में सदियों से पाई जाती है यह मछली प्राकृतिक रूप से रामगंगा नदी की सफाई करती है जिसका पानी कार्बेट टाइगर रिजर्व के बाघ और दूसरे जानवर पीते है

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में इनोलू गांव में रामगंगा नदी से पकड़ी गई ये विशालकाय मछली का नाम है गौछ जिसका वजन लगभग 125-130 किग्रा बताया जा रहा है । जब गांव के लोगो ने इसे पकड़ा तो वह लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बडे बुजुर्गो का कहना है कि दुर्लभ प्रजाति की ऐसी मछली कभी-कभी ही देखने को मिलती है।
सबसे बड़ी बात ये है कि ये मछली गंदे पानी को साफ कर देती है ।और उत्तराखंड के जंगलों में इस मछली का मिलना सच मे अचंभा माना जा रहा है ।एक बार इस मछली को डिस्कवरी की शूटिंग के दौरान देखा गया था ।लेकिन शायद अब ये मछली जिंदा ना रहे क्योंकि गाँव वाले इसे पकड़ कर अपना भोजन बनाने की तैयारी में है ।
इतनी बड़ी मछली जंगल से पकड़ी गई है और अब तक वन महकमा सोया हुआ है ।सही होता कि इस मछली को वन विभाग पकड़ कर आजाद करवता ताकि इस तरह की ओर मछली इलाके के नदी नाले तालाबो की शोभा बढ़ाती
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular