गुरुवार को साल की अब तक की सबसे गर्म सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान ने बुधवार के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।हालांकि, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह की हवा ने लोगों को कुछ राहत दिलाई। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बता दें कि, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री अधिक 23.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।

वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी व लू का असर बढ़ गया है। होशंगाबाद और खरगौन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो में कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here