हरिद्वार/लक्सर – लक्सर क्षेत्र के रामपुर रायघटी में आज एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक महिला का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है बता जा रहा है कि मृतक महिला कई महीने की गर्भवती थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर शव का पीएम कराने की तैयारी में जुट गई है।
मृतका के मायके वालों ने रामपुर रायघटी पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी और मृतका के भाई महिपाल व बृजपाल ने ससुराल वालों पर तार से महिला को घोटकर मारने का आरोप लगाया।
मृतका के भाइयों का आरोप है कि महिला की गर्दन पर तार से घोंटने के निशान बने हैं। मौके से तार भी मिली है उनका कहना है कि हमारी बहन को उसके ससुराल वालों ने तार से घोट कर मौत के घाट उतार दिया है।
मामले में लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमेंद्र सिंह नेगी से बताया कि आज सुबह एक महिला की मौत की खबर मिली थी।जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो महिला के गले पर तार के निशान पाए गए। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।