Homeराज्यउत्तराखण्डगणेश गोदियाल ने संभाली प्रदेश कांग्रेस की कमान,नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रीतम...

गणेश गोदियाल ने संभाली प्रदेश कांग्रेस की कमान,नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रीतम सिंह के नाम पर मुहर,हरीश रावत की अगुवाई में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव…

देहरादून-उत्तराखंड कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की गुत्थी आखिरकार सुलझ  गयी है। तो वहीं वरिष्ठ और अनुभवी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर गणेश गोदियाल और उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर प्रीतम सिंह के नाम की घोषणा की। जबकि आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष, नेता विधायक दल, सह अध्यक्ष, संयोजक चुनाव कमेटी और कोषाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया है।

प्रो. जीत राम, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत और तिलक राज बेहड़ को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष,  प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा नारायण राम आर्य, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश धामी, विक्रम सिंह, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, हेमेश खर्कवाल, हाजी तस्लीम अहमद, गोदावरी थपलियाल को सदस्य बनाया गया है

देेवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरीश रावत, किशोर उपाध्याय, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण मेहरा, नव प्रभात, राजेंद्र भंडारी, मयूख मेहर, मनीष खंडूरी, आदेश चौहान, ममता राकेश और आयेंद्र शर्मा को सदस्य बनाया गया है।

किशोर उपाध्याय को प्रदेश समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हरीश रावत, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करन मेहरा, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, आर्येन्द्र शर्मा, विजय सारस्वत, धीरेन्द्र प्रताप सिंह और राजीव महर्षि को सदस्य बनाया गया है।

नवप्रभात को प्रदेश मेनीफैस्टो कमेटी अध्यक्ष, महेन्द्र पाल उपाध्यक्ष और सूर्यकांत धस्माना संयोजक बनाए गए हैं। जबकि मनोज रावत, मातबर सिंह कंडारी, फुकरान अहमद, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, प्रेमानंद महाजन, संजय पालीवाल, हाजी सरबरयार खान, सतपाल ब्रह्मचारी, जगतार सिंह बाजवा, लक्ष्मी राणा और नानक चन्द को सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा प्रकाश जोशी को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, राजेन्द्र भंडारी को उपाध्यक्ष और जयेन्द्र रमोला को संयोजक बनाया है। जबकि ज्योति रौतेला, नारायण सिंह बिष्ट, सूरज राणा, प्रशांत वर्मा, उर्मिला बिष्ट, रणजीत दास, मनोहर आर्य और सूरज प्रहरी को सदस्य बनाया है।

सुमीत हृदेयश को प्रदेश पब्लिसिटी कमेटी का अध्यक्ष, सरोजनी कैन्थुरा को उपाध्यक्ष और राजीव महर्षि को संयोजक बनाया है। जबकि नारायण पाल, मुक्ता सिंह, केसर सिंह नेगी, गजे सिंह, हिमांशु गावा, प्रदीप तिवारी, विशाल डोभाल और अनुपम शर्मा को सदस्य बनाया है।

धीरेंद्र प्रताप सिंह आउटरीच कमेटी को अध्यक्ष, प्रदीप जोशी उपाध्यक्ष और इशिता सेधा संयोजक बनाया गया है । जबकि कर्नल मोहन सिंह रावत, सीपी शर्मा, नवतेज सिंह, मोहित उनियाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, शांति प्रसाद भट्ट, संजीव चौधरी और संजय सिंह सदस्य होंगे।

विजय सारस्वत प्रशिक्षण कमेटी को अध्यक्ष, राजपाल बिष्ट उपाध्यक्ष और इंदु मान संयोजक होंगे। जबकि राजकुमार, बिट्टू कर्नाटक, महेश प्रताप राणा, रवि बहादुर, खस्टी बिष्ट, ओपी चौहान, राजेश शिवपुरी और रमेश इंदवान सदस्य बनाए गए हैं।

गणेश गोदियाल प्रदेश पीईसी कमेटी अध्यक्ष, प्रीतम सिंह उपाध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह नेगी संयोजक होंगे। जबकि हरीश रावत, किशोर उपाध्याय, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करण महरा, महेंद्र सिंह महरा, केसी बाबा, प्रकाश जोशी, ममता राकेश, रणजीत रावत, नव प्रभात, मनीष खंडूड़ी, दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सजवाण, ब्रह्म स्वरूप, हीरा सिंह बिष्ट, विजयपाल सजवाण, आर्येंद्र शर्मा, राजेंद्र भंडारी, मयूख महरा और राम सिंह सैनी सदस्य होंगे।

राजीव महर्षि मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि दीपक बलूटिया, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डॉ.प्रतिभा सिंह, दिनेश कुंजवाल, दीप बोहरा, बिमला जोशी, राजा चौहान, सुरेश नेगी, सूरत सिंह नेगी, गणेश उपाध्याय और सुजाता पौल को प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा गोविंद सिंह बिष्ट को नैनीताल, हरीश एठानी को बागेश्वर, प्रीत ग्रोवर को ऊधमसिंह नगर, महेश चंद को चंपावत, रमेश सकलानी को अल्मोड़ा, मुकेश पंत को पिथौरागढ़, राकेश रंजन भिलंगवाल को चमोली, बलवीर सिंह रावत को पौड़ी, आकाश कृषाली को टिहरी, दिनेश गौड़ को उत्तरकाशी, महेश सैनी को हरिद्वार, महिपाल कुंवर को रुद्रप्रयाग और राजेश चमोली को देहरादून जिले का मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

वहींं सांसद प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करण मेहरा, मनोज रावत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, डॉ.आरपी रतूड़ी और मथुरादत्त जोशी को वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular