Homeराज्यउत्तराखण्डगणतन्त्र दिवस पर उत्तराखंड को मिला बड़ा सम्मान, सीएम त्रिवेन्द्र रावत हुए...

गणतन्त्र दिवस पर उत्तराखंड को मिला बड़ा सम्मान, सीएम त्रिवेन्द्र रावत हुए खुश…..

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर में गणतन्त्र दिवस पर नई दिल्ली में उत्तराखण्ड की ओर से प्रस्तुत झांकी के प्रतिभागियों से भेंट की। सूचना उपनिदेशक के.एस. चैहान के नेतृत्व में 34 सदस्यों के दल ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर ग्रामीण पर्यटन एवं होम स्टे पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जब राजपथ पर उत्तराखण्ड की झांकी निकल रही थी, देश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा ग्रामीण पर्यटन एवं उत्तराखण्ड की संस्कृति पर आधारित इस झांकी की सराहना की गई। उत्तराखण्ड की झांकी की थीम विशिष्ट थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन एवं होम स्टे को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यटक बदलाव चाहते हैं। उत्तराखण्ड के लोगों के स्वभाव एवं आत्मीयता के आधार पर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन एवं होम स्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है। टिहरी, पिथौरागढ़ एवं लैंसडोन आदि स्थानों पर होम स्टे योजना से अच्छे प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम स्टे पर आधारित पर्यटन का प्रदेश में अच्छा स्कोप है। यह स्थानीय लोगों को कम खर्च पर अधिक आय भी देगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक दल को देश में प्रथम 03 राज्यों में चुने जाने एवं पुरस्कृत किये जाने पर भी बधाई दी। राजपथ पर उत्तराखण्ड की झांकी में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू, रक्षामंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं जनजातीय मंत्री श्री जुएल ओराम से नई दिल्ली में भेंट की।

सचिव सूचना डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद से 17 सालों में 10वीं बार राजपथ पर उत्तराखण्ड की झांकी दिखाई गई। ग्रामीण पर्यटन एवं होम स्टे की थीम पर आधारित गढवाली म्यूजिक के साथ प्रदर्शित इस झांकी की विशिष्ट पहचान की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक दल को गुजरात एवं महाराष्ट्र सांस्कृतिक दल के साथ सर्वश्रेष्ठ 03 सांस्कृतिक दलों में चुने जाने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मुकेश कोली, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रमेश भट्ट, मीडिया समन्यवक श्री दर्शन सिंह रावत, अपर निदेशक सूचना डाॅ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक सूचना श्री राजेश कुमार, उप निदेशक सूचना श्री नितिन उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular