Saturday, March 7, 2026
Home अजब गजब गजब: लव स्प्रे, लगाते ही खिंची चली आएंगी लड़कियां

गजब: लव स्प्रे, लगाते ही खिंची चली आएंगी लड़कियां

perfume

वशीकरण और जादू-टोना जैसे टोटके करने की अब आपको जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्प्रे तैयार किया है जिसे सूंघते ही महिलाएं पुरुषों की ओर आकर्ष‍ित हो जाएंगी.

इस स्प्रे में ‘लव हॉर्मोन’ ऑक्सीटोसि‍न को सिंथेटिक रूप में डाला गया है. जर्मनी के बॉन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का कहना है कि उनके प्रयोग में यह सामने आया है कि इस स्प्रे को सूंघते ही महिलाएं अपने साथियों को 15 फीसदी अधिक आकर्षक मानने लगीं.

खुशबू से अट्रैक्ट होंगी महिलाएं :

वैज्ञानिकों ने इस स्प्रे को तैयार किया है, जिसकी खुशबू से महिलाएं पुरुषों की तरफ अट्रैक्ट होने लगती हैं. इस स्प्रे में लव हॉर्मोन ऑक्सीटोसिन को सिंथेटिक रूप में डाला गया है.

सिंटोसिनन सिंथेटिक तत्व :

इस स्प्रे में सिंटोसिनन सिंथेटिक तत्व डाला गया है जो ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन से बनाया गया है. आपको पता होगा कि ये हार्मोन बॉडी में बनने पर प्यार और आकर्षण पैदा होता है. यही हार्मोन लगाव और प्रेम पैदा करने में खास भूमिका निभाता है.

15 प्रतिशत ज्यादा आकर्षक लगे साथी :

शोध में 20 से 29 साल की 46 महिला प्रतिभागियों को शामिल किया गया. जब ये स्प्रे उन्होंने सूंघा, तो उन्हें उनके साथी पहले की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा आकर्षक लगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2