HomeUncategorizedगंगोत्री राजमार्ग पर गंगनानी में मलबे की चपेट में आये वाहन, एक...

गंगोत्री राजमार्ग पर गंगनानी में मलबे की चपेट में आये वाहन, एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत, 6 घायल।

उत्तरकाशी – गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी में कुछ वाहनों के मलबे की चपेट में आने की सूचना डायल 112 के द्वारा एसडीआरएफ को प्राप्त हुई।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए है। घायलों को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। इन तीनो वाहनों में 30 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 3 शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे शव को निकाले जाने का कार्य गतिमान है, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular