Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा किनारे आशियाना बनाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए की चपत लगाने...

गंगा किनारे आशियाना बनाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए की चपत लगाने वाले बंटी और बबली गिरफ्तार।

हरिद्वार – दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हरिद्वार में गंगा किनारे आशियाना बनाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए की चपत लगाने वाले ऑक्टागन बिल्डर के मालिक और उसकी महिला साथी को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा।“बंटी-बबली” को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। जिसका खुलासा आज हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।


आपको बता दें लोगों की मेहनत की गाढ़ी कमाई को हड़पने के बाद आरोपी जमकर ऐश करते थे। दोनों के खिलाफ कुल 51 मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों के कारनामों से पर्दा उठाया। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाएंगी। अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई से शानदार लोकेशन पर प्लॉट खरीद कर अपना आशियाना तैयार करने की योजना बना रहे लोगों को सुहाने सपने दिखाकर ठगने वाले गैंग पर वार करते हुए हरिद्वार पुलिस ने गैंग लीडर और सहयोगी महिला को दबोचने में कामयाबी हासिल कर ठगी के शिकार हुए लोगों को रोशनी की किरण दिखाई है। गिरफ्त में आया गैंग लीडर कुलदीप नन्दराजोग ने ऑक्टागन बिल्डर प्रा0लि0 के नाम से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने की कंपनी बनाई है। उक्त कंपनी की आड़ में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों को ठगने का एक सुसंगठित गैग बना हुआ है। इस गैंग ने प्रथम दृष्टया कई व्यक्तियों से करीब 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किया जाना का पता चला है। गैंग में गैंग लीडर कुलदीप के अतिरिक्त सतपाल नन्दराजोग, अंजली त्यागी, संजीव गुप्ता, सौरभ गांधी सक्रिय सदस्य है। “यह गैंग लीडर एवं इसके सदस्य स्वयं एवं अपने साथियों के साथ अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु सामूहिक रूप से लोगो से जमीन दिलाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करते है, जिसके सम्बन्ध मे थाना बहादराबाद पर वर्तमान समय तक कुल 45 व उ0प्र0 मे 3 अभियोग पंजीकृत वर्तमान मे उक्त गैंग लीडर व उसके सदस्यों के विरुद्ध प्लॉट के नाम पर पैसा लेने के शिकायतें प्राप्त हो रही है। उक्त गैंग लीडर व सदस्य अभ्यस्त अपराधी है इस गैंग द्वारा अपने आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु लोक व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर समाज विरोधी क्रियाकलाप किये जाते रहे है जिनका जनता मे भय व संत्रास व्याप्त है।गैंग के सदस्य एक निश्चित स्थान पर कॉलोनी बनाने व उसमे वर्ल्ड क्लॉस सुविधा का सपना दिखाकर लोगों से उनकी जमा पूंजी एडवांस व कॉलोनी के विकास के नाम पर पैसा लेकर उन्हें बार- बार रजिस्ट्री का समय देकर बाद में वही प्लॉट अन्य व्यक्ति को ज्यादा दामों मे बेचकर मुनाफा कमाते हैं जिससे सैकड़ों लोगों का आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular