Homeराज्यउत्तर प्रदेशखुशखबरी :अब युवाओ के लिए इन क्षेत्रों में है सुनहेरे अवसर, पढ़ें!

खुशखबरी :अब युवाओ के लिए इन क्षेत्रों में है सुनहेरे अवसर, पढ़ें!

आपने अकसर सुना होगा कि अगर पढाई- लिखाई नही करोगे तो नौकरी नही मिलेगी और दर दर के धक्के खाने पड़ेंगे, लेकिन कुछ युवाओ का पढने में बिल्कुल मन नही होता या किसी कारण बीच में ही पढाई छोडनी पड़ती है. जिसके वजह  से नौकरी मिलने में कितनी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.आज हम आपको कुछ ऐसे वोकेशनल कोर्सेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने के बाद आप आसानी से अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं.

पर्यटन :  पर्यटन की वजह से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोज़गार के अवसर बढे हैं. कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद 3 या 6 महीने का ट्रेवल एंड टिकटिंग का कोर्स करके आप अपनी करियर की गाड़ी को सही ट्रैक पर ला सकते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आप होटल्स, एयरलाइन्स, ट्रेवल एजेंसी, ग्राउंड स्टाफ के रूप में काम कर सकते हैं.

रिपेयरिंग : 8वीं और 10वीं तक पढ़े-लिखे लोगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रिपेयरिंग का कोर्स एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. इस कोर्स को करने के बाद वह खुद का सर्विस सेंटर खोल सकते हैं. आप रेडियो एंड टेलीविज़न कंपोनेंट, रिपेयर ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, रिपेयरिंग एंड मेंटेनेंस ऑफ़ मोबाइल फ़ोन जैसे वोकेशनल कोर्स कर सकते हैं. इन कोर्सों की अवधि 2 सप्ताह, 6 माह से लेकर 1 साल तक की होती है.

फैशन डिज़ाइनर : जिन्होंने बारहवीं तक पढ़ाई की है वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं. इसमें शोर्ट टर्म कोर्सेस भी होते हैं जो 6 महीने से लेकर 1 साल तक के होते हैं. आप यह विकल्प चुनकर भी अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं. 10वीं पास वाले अपैरल पैटर्न मेकिंग का कोर्स कर सकते हैं.

सोंदर्य का  क्षेत्र :  यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है. जिन लोगों ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कम्पलीट कर ली है उनके लिए ब्यूटी कल्चर से जुड़े कई प्रकार के वोकेशनल कोर्सेस उपलब्ध हैं. यह कोर्स करके वह सौंदर्य के क्षेत्र में नई उंचाइयों को छूने के साथ मोटी रकम भी कमा सकते हैं.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments