Homeराज्यउत्तराखण्डखालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट।

देहरादून – खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने और समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट हो गई है। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में पुलिस विशेष निगरानी बनाए हुए है। सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य में खुफिया एजेंसी व एसटीएफ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य की खुफिया एजेंसी सहित अन्य पुलिसकर्मी इस मसले पर निगरानी बनाए हुए है। अफवाह फैलाने वालों के अलावा सोशल मीडिया पर की जाने वाली पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। पुलिस इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इस मामले में उत्तराखंड इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि पूर्व में उत्तराखंड अक्सर अपराधियों की शरणस्थली रहा है।

कई बार हरियाणा और पंजाब के बदमाश ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और देहरादून में छिपे मिले। उनकी गिरफ्तारियां भी हुईं। ऊधमसिंह नगर के अलावा हरिद्वार और देहरादून में हर पहलू पर सतर्कता बरती जा रही है। मामले को लेकर उत्तराखंड पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस और एजेंसियों से भी संपर्क बनाए हुए है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular