Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड खाई में गिरने से युवक की मौत, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के...

खाई में गिरने से युवक की मौत, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थास्थानियों की मदद से निकाला शव।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में ऐलागाड़ से ऊपर जुम्मा से स्याकूरी की ओर जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिर गया। जिसकी सूचना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धारचूला, कुँवर सिंह रावत मय हमराही कर्म0 गणों के आपदा उपकरणों सहित राहत एवं बचाव तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा तो एक व्यक्ति लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई में गिरे हुए व्यक्ति को निकाला गया। जिसकी पहचना राहुल सिंह पुत्र बिशन सिंह धामी, निवासी स्याकूरी धारचूला उम्र- 42 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला मुख्यालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2