Homeराज्यउत्तराखण्डखाली पड़े मकान में आचानक लगी भीषण आग से क्षेत्र में मची...

खाली पड़े मकान में आचानक लगी भीषण आग से क्षेत्र में मची अफरा तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

पौड़ी/कोटद्वार – दुगड्डा क्षेत्र के धनी राम बाजार मे सुबह पांच बजे खाली पड़े घर मे अचानक भीषण आग लग गई। जिसके कारण क्षेत्र मे अफरा तफरी मच गई।

गांव वालों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। गांव वालों ने आग लगने की घटना प्रशासन को दी। दमकल की गाड़ी लगभग आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची, दमकल की गाड़ी और गांव वालो की मदद से भीषण आग पर जल्द ही आग पर काबू पा लिया। जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई।

आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। गनीमत रही की आग लगते समय घर मे कोई मौजूद नही था। स्थानीय लोगो के अनुसार मकान मालिक ओर उनका परिवार लबे समय से बाहर होने की वजह से घर मे कोई नही था।

इस दौरान एफएसओ कोटद्वार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर फायर की टीम पहुँच गयी। भीषण आग पर काबू कर बुझा दिया गया।  कहा कि जान का कोई नुकसान नही हुआ लेकिन घर मे रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है।।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular