Homeराज्यउत्तराखण्डखन्ना नगर गोली कांड का मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा गिरफ्तार।

खन्ना नगर गोली कांड का मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा गिरफ्तार।

हरिद्वार – 6 अगस्त को हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के खन्ना नगर में भाजपा से संबंध रखने वाले युवाओं के दो गुटों में झगड़ा होने के बाद एक गुट द्वारा दूसरे गुट के युवक के घर पर हमला किया गया था। जिसमें पुलिस ने 16 लोगो को नामजद किया था। जिसमे पुलिस द्वारा फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही एन बी डब्लू जारी कर दिए थे। जिसमें पुलिस ने बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

जिसको आज पुलिस द्वारा घटना स्थल का मौका मुआयना के लिए घटना स्थल पर ले जाया गया। विष्णु अरोड़ा के पकड़े जाने पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतन्त्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खन्ना नगर में हुई।

घटना के मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ही सेक्टर 2 बैरियर्स से गिरफ्तार किया गया है। विष्णु अरोड़ा दो अलग-अलग मामलों में नामजद था जिसके ऊपर खन्ना नगर घटनाक्रम में 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था और उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी किए गए थे।

स्वतंत्र कुमार ने बताया कि खाना नगर में हुई घटना के अन्य फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और देर रात गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular