Homeराज्यउत्तराखण्डखटीमा में बाघ की खाल के साथ चार शिकारी गिरफ्तार...

खटीमा में बाघ की खाल के साथ चार शिकारी गिरफ्तार…

उत्तराखंड राज्य मैं वन्यजीवों के अवैध शिकार एवं वन्यजीवों के अवैध व्यवसाय पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसटीएफ वाइल्डलाइफ क्राइम ब्यूरो दिल्ली एवं तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक टाइगर की खाल व 15 किलो टाइगर की हड्डियां हड्डियों के साथ 4 अवैध शिकारियों को दबोच ने में सफलता प्राप्त की तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते कई दिनों से कुमाऊं क्षेत्र के जंगलों से वन्य जीवों के अवैध शिकार एवं व्यवसाय की सूचना मिल रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली वाइल्डलाइफ क्राइम पेट्रोल एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार वन्यजीव तस्करों को भारी मात्रा में वन्यजीवों के अंगों हड्डियों आदि के साथ 11 फीट की एक टाइगर की खाल एवं एक बोलेरो जी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है पकड़े गए चारों आरोपी किशन कुमार, गजेंद्र सिंह, संजय कुमार, हरीश कुमार जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं जो इस सामान को खटीमा के रास्ते लेकर जा रहे थे पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है वही बरामद टाइगर की खाल के लिए कहां शिकार किया गया इसकी जांच की जा रही है वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular