Homeअध्यात्मक्या कहता है अज आपका दिन, जानें!

क्या कहता है अज आपका दिन, जानें!

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :  आज का दिन आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होगा। क्योंकि आप अपने संबंधित ज्ञान को और विस्तार देने के लिए तत्पर होगे। हालांकि इस दिशा में आपको और परिश्रम करने की जरूरत होगी। आज आप जल्दबाजी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : इस दिशा में आपको अच्छी कामयाबी होगी। आप देखेंगे कि आपके द्वारा लिए गए निर्णय कामयाब हो रहे हैं। जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ी हुई होगी। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके बाकी की जिन्दगी में आपको पछताना पड़े। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहायों की सहायता करेंगे। शादीशुदा लोगो को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा कुछ खुशनुमा लम्हे आपके हिस्से म आएँगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं आपको परिवार अथवा साथी से राय मशवरा करके इनका निपटारा करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। कारोबार में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :  कैरियर के लिहाज से यह दिन अनुकूल अवसर प्रदान करने वाला होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :  लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। सुविधा के अभाव में कार्ययोजना अटक सकती हैं। लोग दुर्भावनावश नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में भी सब सामान्य होगा। शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। संतान का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :  परिवार के लिए समय ना निकाल पाने से आप खुद भी दुखी रहेंगे। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। कोई बहुत ही शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के प्रति भावनात्मक लगाव से विवाद की आशंका हैं। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :  अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। भावुकता में गलत फैसला न लें, अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान देनें का समय हैं। कारोबारी यात्रा हो सकती हैं। अडने के बजाय समझौतावादी नीति अपनाएं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : आज कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। आपके कार्य की सराहना होगी। कई दिनों से रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी से सहयोग मिल सकता है। लेकिन आप अपने और परिवार के आय-व्यय का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए आपको अपने संबंध मधुर रखने होंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments