Homeअंतर्राष्‍ट्रीयक्या आप जानते है...भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 50 करोड़ डॉलर...

क्या आप जानते है…भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 50 करोड़ डॉलर निवेश करेगा रूस

modi10

बेनोलिम (गोवा): रूस ने पहली बार भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 50 करोड़ डॉलर की राशि के निवेश पर सहमति जताई है, इसके साथ ही रूस एक अरब की राशि वाले ‘रूस भारत निवेश कोष’ की स्थापना के लिए लगभग इतनी ही राशि नवनिर्मित नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंड फंड (एनआईआईएफ) में भी निवेश करेगा।

आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी किरील दिमित्रेव ने बताया कि इस संयुक्त कोष में ‘रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष’ (आरडीआईएफ) 50 करोड़ डॉलर निवेश करेगा, जो ‘भारत में रूसी कारोबारी गतिविधि के लिए आकर्षक निवेश के अवसरों और विकास का समर्थन करेगा।

दिमित्रेव ने कहा, ‘रूसी कलपुर्जे सहित इस धन का निवेश बुनियादी ढांचा परियोजना में किया जाएगा। हम उर्जा, पेट्रोकेमिकल, परिवहन बुनियादी ढांचा और विभिन्न परियोजनाओं को लेकर आशान्वित हैं जहां हमारी कंपनियां भारत में कदम रख सकती हैं।’

 कोष को शुरू करने के मकसद से यह समझौता नवगठित एनआईआईएफ के लिए अपनी तरह की पहली ऐसी साझेदारी है और आज से गोवा में शुरू हो रहे दो दिवसीय 8वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular