Friday, March 27, 2026
Homeअजब गजबक्या आप जानते हैं 1 लीटर ईधन में कितनी दूर चलते हैं...

क्या आप जानते हैं 1 लीटर ईधन में कितनी दूर चलते हैं हवाई जहाज, जानें!

क्या आपके मन में कभी ये ख्याल आया है कि आखिरी इतना भारी-भरकम हवाई जहाज चलने में कितना ईंधन खर्च होता होगा। कुछ लोग शायद ये भी सोचते होंगे कि 1 लीटर ईधन में यह कितना माइलेज देता है। तो, चलिए आपको बताते हैं।

बोइंग 747 के जैसे विमान प्रति सेकेंड में लगभग 4 लीटर ईधन खर्च करते हैं। 10 घंटे की उड़ान के दौरान, ये करीब 150,000 लीटर तक खर्च कर सकते हैं। बोइंग की वेब साइट की मानें तो बोइंग 747 एक किलोमीटर में लगभग 12 लीटर ईधन खर्च करता है। यह भले ही आपको सुनने में लगे कि ये बहुत ही कम है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखे कि बोइंग 747 में 568 लोगों को ले जाया जा सकता है।

एक बोइंग 747 में 12 लीटर ईंधन में से 500 लोग एक किलोमीटर का सफर कर रहे हैं। इसका मतलब ये है कि विमान प्रति व्यक्ति प्रति किमी पर 0.024 लीटर का ईधन खर्च कर रहा है। विशिष्ट कार एक लीटर में लगभग 15 कि.मी. की माइलेज देती है। इसलिए अगर गणना करें तो वोइंग 747 में किसी एक व्यक्ति का सफर कार की तुलना में बेहतर होता है। लेकिन, जब कार में चार लोग बैठ जाएं तो कार एक बेहतर विकल्प होती है।

हवाई जहाजों की उड़ानों के दौरान ईंधन को बचाने के लिए समय समय पर कई तरीके अपनाएं जाते हैं। इसी संबंध में सबसे महत्पूर्ण तरीका विमानों की डायरेक्ट रूटिंग। यानि विमानों को सीधे रास्तों से ले जाना। इससे ईंधन की बचत होती है। इसके अलावा, ईधन की खपत को कंट्रोल करने के लिए विमान को एक निश्चित स्पीड पर उड़ाया जाता है जिससे ईधन की खपत कम होती है। ईधन के खपच में हवाई जहाजों का वजन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस हवाई जहाज का वजन जितना कम रहेगा उसमें ईधन की खपत उतनी ही कम होती है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular