Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना की सम्भावित थर्ड वेव से निपटने के लिए प्रदेश में युद्ध...

कोरोना की सम्भावित थर्ड वेव से निपटने के लिए प्रदेश में युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की सम्भावित थर्ड वेव से निपटने के लिए प्रदेश में युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सेकेंड वेव को सफलतापूर्वक समाप्त करने के साथ ही संभावित थर्ड वेव को भी परास्त करेंगे। थर्ड वेव को थामने के लिए हमारा इंसेफेलाइटिस नियंत्रण का सफल मॉडल बहुत काम आएगा।
मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर के बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में मण्डलीय समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना की फस्र्ट वेव में ‘ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट’ का जो मंत्र दिया था, उस पर निरंतर चलते हुए हमने सेकेंड वेव को भी सफकतापूर्वक नियंत्रित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी निरंतर कम हो रही है और रिकवरी रेट में लगातार वृद्धि हो रही है। आज प्रदेश में रिकवरी रेट 94 प्रतिशत से अधिक है। टेस्ट के मामले में भी हम काफी आगे हैं। प्रतिदिन तीन लाख से सवा तीन लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक करीब पौने पांच करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। गोरखपुर मण्डल में 93 प्रतिशत रिकवरी रेट काफी अच्छा है और पाजिटिविटी काफी कम हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि थर्ड वेव की आशंका के मद्देनजर हमारी तैयारियां अर्ली एण्ड एग्रेसिव अभियान के तहत चल रही हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के पीडियाट्रिक आई0सी0यू0 (पीकू) बनाए जा रहे हैं। साथ ही, सभी जिला अस्पतालों में 25 से 30 बेड के पीकू क्रियाशील किए जा रहे हैं। इंसेफेलाइटिस नियंत्रण में हमारे समन्वित परिणाम को सभी ने देखा है। इंसेफेलाइटिस नियंत्रण मॉडल को कोरोना की सम्भावित थर्ड वेव को काबू में करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए मानव संसाधन की भर्ती और प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2