Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकोयम्बटूर में पैराशूट से गिरकर व्यक्ति की मौत

कोयम्बटूर में पैराशूट से गिरकर व्यक्ति की मौत

कोयम्बटूर में पैरासेलिंग के दौरान हादसा होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार की शाम की है, जब 50 मीटर की ऊचांई से पैराशूट से गिर गए।

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है,55 वर्षीय पीलामेडु निवासी मल्लेस्वरा राव कोयम्बटूर कॉडिसिया ग्राउंड में पैरासेलिंग कर रहे थे। इंडियन ऐरो स्पोर्ट्स एंड साइंस क्लब और कोयम्बटूर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ने मेडिकल कॉलेज के गोल्डन जुबली के मद्देनजर पैरासेलिंग का आयोजन किया था लोगों के लिए पैरासेलिंग बीस 20 मिनट तक की गई थी. FotorCreatedzasf-580x360

मल्लेस्वरा राव पैरासेलिंग के दौरान जमीन से 50 मीटर की ऊंचाई पर थे.  क्लब डायरेक्टर ने पुलिस को बताया कि मल्लेस्वरा राव ने पैराशूट को अनलॉक तो किया लेकिन वह यकायक ज़मीन पर गिर गए. जिसके बाद म्ल्लेस्वरा राव की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि पीलामेडु पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है. बता दें कि यह ग्राउंड कोयम्बटूर एयरपोर्ट के पास ही है. सूत्रों की माने तो क्लब ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी पैरासेलिंग कराने की कोई इज़ाज़त नहीं ली थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular